बिहार की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, एनडीए के साथी दलों को मिलेंगी इतनी सीटें

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने बिहार में सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है। इस फार्मूले के मुताबिक भाजपा राज्य की 40 में से 30 सीटों…

Read More »

बदला हुआ भारत: मोदी सरकार के यादगार नौ वर्ष

“यह हमारे लिए इस बात को महसूस करने का समय है कि एक देश के तौर पर हम इतने महान हैं कि खुद को छोटे सपनों तक सीमित नहीं कर…

Read More »

मन की बात -100 : एक खेल प्रेमी राष्ट्र के रूप में भारत का उत्सव

आलेख: अंजू बॉबी जॉर्ज, भारतीय ओलंपियन और  भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन की उपाध्यक्ष भारत में खेलों के लिए यह एक रोमांचक समय है। भारत के पास हमेशा से खेल प्रतिभाओं का एक होनहार और बड़ा पूल रहा है। जरूरत इस बात की थी कि मौजूदा नीतियों में संशोधन किया जाए और नई नीतियों को लाया जाए जो उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं से मेल खाती हों। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, सरकार जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान, खेल के बुनियादी ढांचे के निर्माण, एलीट खिलाड़ियों को समर्थन और एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो देश के खेल परिदृश्य को बदलने के लिए मिशन मोड में है और देश के कोने–कोने से महिलाएं, दिव्यांगजन और युवा सभी के लिए समान अवसर प्रदान करता है। सफलता की गाथाओं के साथ–साथ हर आयु वर्ग के कई खिलाड़ियों के धैर्य, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की कहानियों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात‘ और देश के दिलों में जगह बनाई है। ‘खेलो इंडिया’ एक गेम चेंजर रहा है। वास्तव में ‘खेलो इंडिया गेम्स’ भारत के मिनी ओलंपिक की तरह हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देकर प्रोत्साहित करने से न केवल युवा खिलाड़ियों बल्कि राज्यों को भी अपने स्वयं के मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए बढ़ावा मिला है। देश में एक समग्र खेल संस्कृति के विकास के अलावा, प्रत्येक खिलाड़ी और उनकी प्रगति को जानने में प्रधानमंत्री जो व्यक्तिगत रुचि लेते हैं, वह भी कुछ ऐसा है जो हमारे देश में पहले कभी नहीं देखा गया था। वह अंतिम रवानगी से पहले और एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट/खेल आयोजन के बाद भारतीय दल के साथ बातचीत करना और उन्हें उनकी सफलता या ईमानदारी से किए गए प्रयासों के लिए प्रेरित करते हैं और बधाई देते हैं। प्रधानमंत्री अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ में भी खेलों के बारे में काफी बातें करते हैं। पहले हमारे देश के खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए अखबार ही एकमात्र माध्यम था, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए जाने से पहले ही हम उनका जश्न मना रहे हैं। कॉमनवेल्थ हो या ओलंपिक जाने वाला भारतीय दल या खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने वाले युवा, ‘मन की बात‘ एक ऐसा मंच बन गया है, जहां खेल के मोर्चे पर देश की उपलब्धियां सामने आती हैं। और आज, जब ‘मन की बात‘ 30 अप्रैल, 2023 को अपना शतक पूरा करने जा रहा है, तो मुझे यकीन है कि इतने सालों में इसके सभी एपिसोड ने एथलीटों के लिए अपनी प्रतिभा को तराशने और एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में खेलों के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरणा का काम किया है।  जब मैंने विश्व चैम्पियनशिप के लिए पहला पदक जीता था, तो मेरे साथी खिलाड़ी जिसने भी पदक जीता था, उन्हें अपने देश के राष्ट्राध्यक्ष का फोन आया था, जो स्टेडियम की स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था। और मैं सोच रही थी कि मुझे ऐसा मौका कब मिलेगा। इस लिहाज से आज के युवा खिलाड़ी वाकई खुशकिस्मत हैं कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात‘ जैसे अहम मंच पर उनके बारे में बात कर रहे हैं। वे उनके व्यक्तिगत हितों को भी अच्छी तरह से जानते हैं और उनके वापस आने पर उन्हें भव्य विदाई दे रहे हैं और उनका सत्कार भी कर रहे हैं। पूरा भारत और खासकर युवा पीढ़ी के लोग इसे देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बार–बार इस बात पर जोर दिया है कि खेल पदक जीतने और भारत को वैश्विक मानचित्र पर लाने तक ही सीमित नहीं है। यह मुख्य रूप से हमें शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से सतर्क और खेल भावना का पोषण करके व्यक्तिगत व्यक्तित्व का विकास करता है। खेल, कुल मिलाकर, एक राष्ट्र के विकास के लिए बहुत महत्व रखता है। वे दिन गए जब लोग केवल क्रिकेट के पीछे भागते थे। आज, प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन में भारत की भागीदारी से एक बहुत बड़ा राष्ट्रीय गौरव जुड़ा हुआ है।

Read More »

“मै भी मिया, तुम भी मिया, वो सेना वाला शाला हिन्दू है” : रक्सौल बिहार

“मै भी मिया, तुम भी मिया, वो सेना वाला शाला हिन्दू है” : रक्सौल बिहार सेना के जवान से बिहार पुलिस की बदसलूकी के खिलाफ 8 दिन से आंदोलन, स्थानीय…

Read More »

सामाजिक मोर्चे पर हिंदू हर युद्ध हार रहे हैं इसके मूल कारण में हैं —

हिंदुओं का वैज्ञानिक तथ्यों व इतिहास के विरुद्ध अतार्किक प्रतिगामी कट्टर व्यवहार जिसका एकतरफा चित्रण कर हिंदुत्व को पिछड़ी व साम्प्रदायिक सोच के रूप में चित्रित करने में सफलता। सोशल…

Read More »

फरवरी के 28 दिनों में से 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले चेक करें लिस्ट

यदि आप बैंक संबंधी कोई जरूरी काम निपटाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है. दरअसल फरवरी महीने के केवल 28 दिनों में से…

Read More »
subhash_chandra_bosh

भारत को स्वाधीनता किसने दिलवाई या किसके कारण मिली…? चरखा चलाने से सूत जरूर मिलता है, पर स्वतंत्रता…?

चरखा चला चला के लेंगे स्वराज्य… लेंगे स्वराज्य… दे दी हमें आजादी, बिना खड़ग बिना ढाल… एसे ही कई बचकाने शब्दों से रचे गए भावविभोर गीतों द्वारा हमें हमारे स्वतंत्रता…

Read More »

बिहार के समस्तीपुर और मधेपुरा में भड़के हिन्दू छात्र, सरस्वती पूजा करने पर रोक… DJ बजा तो होगी FIR

अगले कुछ दिनों में होने वाली सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) को लेकर प्रशासन द्वारा जारी किए निर्देश को लेकर बिहार में बवाल हो गया है। मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग…

Read More »

जातीय गणना को लेकर पीके ने कसा तंज, कहा- समाज में उन्माद फैला रहे नीतीश कुमार, वैज्ञानिक आधार हो तो बताएं

बिहार में जाति आधारित गणना का पहला चरण शनिवार को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद वैशाली के हरशेर गांव में शिवशरण पासवान और मनोज पासवान के घर के…

Read More »

गुलामी के हर एक अंश को मिटा कर स्वतंत्रता प्राप्त करनी है…

     गुलामी के १६४ साल पुराने सभी अंशों को मिटा कर भारत को स्वतंत्र बनाना है… भारत में ब्रिटिश शासन का इतिहास देखें तो, भारत में अंग्रेजो का आगमन व्यापार…

Read More »