नीतीश के राज्यसभा जाने की इच्छा पर सियासी बयानबाजी तेज, राबड़ी बोलीं- बिहार की राजनीति छोड़ जाएं दिल्ली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) को लेकर यह खबर आ रही है कि वे चारों सदन का अनुभव लेना चाहते हैं। वे विधायक एमएलसी और लोकसभा सांसद रह चुके हैं ऐसे में अब राज्यसभा का सदस्या बनना ही बाकि है। इसको लेकर राज्य में सियासी बयानाजी तेज हो गई है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बारे में यह खबर आ रही है कि वह चारों सदन का अनुभव लेना चाहते हैं। अभी तक वह विधायक, विधान पार्षद और लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। सिर्फ राज्यसभा (Rajya Sabha) बाकी रह गई है। इस खबर के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेजी हो गई है। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली चले जाने की सलाह दी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद नेता राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली चले जाने की सलाह दी है।

https://www.youtube.com/shorts/CleX3N7Y9u0

राबड़ी देवी ने बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाना चाहते हैं तो जल्दी चले जाएं। बिहार में उन्हें कोई रोकने वाला भी नहीं है। कोई नहीं चाहता है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति करें। इस प्रश्न पर कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के दावेदार हो सकते हैं, राबड़ी ने कहा कि वह जो बनना चाहते हैं, बनें, लेकिन बिहार छोड़ दें। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई मना नहीं करेगा। सब यही चाहेंगे की वे जाएं। इसके साथ ही राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार अपराधी की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाकपा-माले के विधायकों को सदन से मार्शन के द्वारा बाहर निकलने वाले पर उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र की आवाज उठाते हैं। ऐसे में इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इस मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां जाएंगे लाजवाब काम करेंगे। उनके जाने के बाद बिहार में तो हमलोगों को दिक्कत होगी। हमारी पूरी शुभकामना हैं उनके साथ। वे ऐसी ही आगे भी देश की सेवा करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *